छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

संजय भूषण पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में एल.पी. पाण्डेय महाविद्यालय में ‘सारंग भूमि’ का विमोचन, पढ़े पूरी खबर,,,

अतिथियों की मौजूदगी में छात्र प्रतिभा का प्रदर्शन, रंगारंग कार्यक्रमों से सजा मंच

सारंगढ़। शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में अतिथियों के कर-कमलों से महाविद्यालयीन पत्रिका ‘सारंग भूमि’ का भव्य विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही सफलता की मजबूत नींव है। अनुशासन, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही जीवन में ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति लला पटेल ने शिक्षा के साथ संस्कारों को जरूरी बताया, वहीं विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि महाविद्यालयीन शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है।

भाजपा महामंत्री हरिनाथ खूंटे, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशरवानी एवं प्रवक्ता भुवन मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने महाविद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक उपलब्धियों की सराहना की।

पत्रिका ‘सारंग भूमि’ में विद्यार्थियों की रचनात्मक लेखनी, कविताएं और वर्षभर की गतिविधियों का सार संकलित है। कार्यक्रम के दौरान लोकनृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा महाविद्यालय परिसर उत्सवी रंग में रंगा नजर आया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़