सारंगढ़ बिलाईगढ़ में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,पढ़े पूरी खबर,,,

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के थाना सरिया की पुलिस ने इस साल की सबसे बड़ी गांजा तस्करी की कार्यवाही की है। पुलिस ने 300 किलो 200 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त दो गाड़ियों को जब्त किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल कुमार राजपूत (उर्फ गुड्डू), उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बमरौली, थाना हुसैनगंज, जिला फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तरप्रदेश भेजने के लिए एक पिकअप गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने खजूरिया तालाब के पास पिकअप गाड़ी को घेरकर तलाशी ली, जिसमें सब्जी के कैरेट में छिपाकर कुल 300 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा रखा हुआ था।
इसके अलावा, गाड़ी के साथ एक रेनॉल्ट काईगर कार भी पाई गई, जो पायलेटिंग कर रही थी। कार को भी जब्त कर लिया गया।
जप्त किए गए सामान:
- 300 किलो 200 ग्राम गांजा (कीमत: ₹30,00,000)
- पिकअप गाड़ी (कीमत: ₹1,00,000)
- रेनॉल्ट काईगर कार (कीमत: ₹8,00,000)
- कुल कीमत: ₹48,00,000
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अन्य चार साथियों के साथ उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश जा रहे थे। इस मामले में थाना सरिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशों के तहत, इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, साइबर सेल प्रभारी सउनि रामकुमार मानिकपुरी और समस्त थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




