छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

शिक्षकों की कमी से जूझ रहा सारंगढ़ नगर पालिका स्कूल, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित,पढ़े पूरी खबर,,,,,,

Sarpanch सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। नगर पालिका क्षेत्र के शासकीय विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि वर्तमान में केवल दो विषयों की नियमित पढ़ाई हो पा रही है, जबकि शेष चार विषयों की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रही है। यदि जल्द व्यवस्था नहीं की गई, तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य और आगामी बोर्ड परीक्षा परिणाम पर पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि पिछले शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम भी अपेक्षित स्तर के नहीं रहे, जिसका एक प्रमुख कारण शिक्षकों की कमी माना जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य द्वारा समय-समय पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO), जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एवं जिला कलेक्टर को विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने हेतु पत्र भेजकर निवेदन किया गया है। इसके बावजूद अब तक पर्याप्त शिक्षकों की पदस्थापना नहीं हो सकी है।

इसी समस्या को देखते हुए शाला विकास समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सारथी ने भी अपने लेटरहेड पर जिला शिक्षा अधिकारी से जनहित एवं विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र शिक्षकों की व्यवस्था करने का आग्रह किया। बताया जाता है कि जिला शिक्षा अधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए व्यवस्था करने की बात कही थी, लेकिन आज दिनांक तक विद्यालय में शिक्षक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

1 जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र नियमित रूप से प्रारंभ होने जा रहा है, लेकिन विद्यालय में अभी भी अधिकांश विषयों के शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से मांग की है कि विद्यार्थियों के हित में तत्काल सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों की व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सके और भविष्य में बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर हो सकें.

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़