छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

राजपूत समाज के भवन निर्माण का हुआ श्री गणेश, भूमि पूजन में जुटे जनप्रतिनिधि व समाजजन,पढ़े पूरी खबर,,,,,

विधायक उत्तरी जांगड़े, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह व नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे हुए शामिल

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

राजपूत समाज ने किया भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन, विधायक, नपा व जनपद अध्यक्ष हुए शामिल
सारंगढ़। राजपूत समाज द्वारा भवन निर्माण के लिए आबंटित भूमि पर गुरुवार शाम भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक उत्तरी जांगड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता राजीव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे सहित जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। विधि-विधान से भूमि पूजन कर समाज के भवन निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे ने राजपूत समाज को भवन निर्माण के लिए भूमि मिलने और भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज के लिए भवन का निर्माण सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें दोबारा नगर पालिका अध्यक्ष बनने का अवसर मिलता है तो राजपूत समाज के भवन के लिए बाउंड्रीवाल एवं प्रथम तल निर्माण हेतु आवश्यक राशि की स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि राजपूत समाज के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने समाज के भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि के संबंध में समाजजनों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राजपूत समाज की ओर से भवन के लिए स्वीकृत राशि के लिए विधायक का आभार जताया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता राजीव सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, सीपीएम कॉलेज संचालक किरण जायसवाल, प्राचार्य विभावरी सिंह ठाकुर, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक थवाईत सहित अन्य अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समाज की ओर से सभी अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान समाज के सदस्यों ने भवन निर्माण को लेकर उत्साह जताया। वक्ताओं ने कहा कि समाज का भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा और इससे समाज को एकजुट होकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम का मंच संचालन राजीव ठाकुर ने किया। इस अवसर पर यशवंत ठाकुर, राजू ठाकुर, दुर्गा ठाकुर, संगीत ठाकुर, समीर ठाकुर, रामेश्वर सिंह राजपूत, रवि ठाकुर, सोमेंद्र ठाकुर, जग्गू ठाकुर, सोनू ठाकुर, पिंटू ठाकुर, विवेक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़