छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

राष्ट्रीय महोत्सव ‘नाद मंजरी’ में मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, छात्र-छात्राओं ने जीते कई प्रथम स्थान, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़/ बिलासपुर के कोनी रोड स्थित कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में न्यूज़ हब इनसाइड केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य महोत्सव ‘नाद मंजरी’ में मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रायगढ़ एवं सारंगढ़ के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्था और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन और तबला वादन जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रानी सागर, सारंगढ़ के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य एल.डी. वैष्णव एवं उप प्राचार्य रुद्र प्रीति वैष्णव के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया।

शास्त्रीय नृत्य (कत्थक) में यामी वैष्णव को ‘नृत्य उदिता सम्मान’ से सम्मानित किया गया। वहीं श्रेषा सुदन एवं प्रीति जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सनाया जैस्मिन एवं आरोही मुकीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कथक प्रस्तुति में पढ़ंत प्रीति वैष्णव, तबला संगत पंडित सुनील वैष्णव (बिलासपुर) एवं रुद्र वैष्णव, जबकि गायन व हारमोनियम संगत लालाराम लुनिया (रायपुर) ने किया।

तबला सोलो प्रतियोगिता में अमरदीप कुर्रे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी हारमोनियम संगत प्राचार्य एल.डी. वैष्णव ने की।

शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में श्रुति वैष्णव (राग अड़ाना), जसपाल रत्नाकर (राग दुर्गा), सुयश तिवारी (राग बिहाग) तथा प्रकाश केवट (राग भूपाली) ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सोनम साहू ने राग यमन में मधुर प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान हासिल किया। सभी गायन प्रस्तुतियों में तबला संगत प्राचार्य एल.डी. वैष्णव ने की।

महोत्सव के समापन अवसर पर नाद मंजरी के डायरेक्टर पंकज खंडेलवाल एवं न्यूज़ हब इनसाइड केयर फाउंडेशन की ओर से प्राचार्य एल.डी. वैष्णव, प्रीति वैष्णव तथा रुद्र वैष्णव को उनके उत्कृष्ट संगीत प्रशिक्षण और कला संवर्धन के लिए गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय, रानी सागर सारंगढ़ एवं रायगढ़ शाखा के सभी छात्र-छात्राओं को संस्था प्रमुख प्राचार्य एल.डी. वैष्णव सहित समस्त गुरुजनों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर कला साधना के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में मिली इस शानदार सफलता से संस्था में हर्ष का वातावरण है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
सालर में अवैध धान भंडारण पर एसडीएम की कार्रवाई, 98 कट्टा धान की जब्ती बनाई गई, पढ़े, पूरी खबर,,,,,, सरकारी स्कूलों में भी गूंजेगी AI की पाठशाला, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की पहल से बच्चों को मिलेगी निःशुल्क आधुनिक तकनीकी शिक्षा,पढ़े पूरी खबर,,,,, अटल आरोग्य लैब बनी मरीजों के लिए वरदान, पांच माह में 31 हजार से अधिक मरीजों की 1.14 लाख निःशुल्क जांच, पढ़े पूरी खबर,,,,, नवाचारी शिक्षा से मिडमिडा का बढ़ाया मान, प्रधान पाठक बिजेंद्र चौहान को मिला राज्य स्तरीय ‘नवदीप गुरु गौरव’ सम्मान, पढ़े पूरी खबर,,,, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का चरित्र समस्त मानव जाति के लिए शाश्वत प्रेरणास्रोत : संजय भूषण पाण्डेय, पढ़े पूरी खबर,,,,,,