छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम कनकबीरा के स्कूल प्रांगण में भाजपा मंडल सालर मल्दा (ब) द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और फाग गीतों की धुन पर जमकर उत्सव मनाया। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती और आपसी एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फाग गीतों का आनंद लिया और होली पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। भाजपा का संगठन भी इसी भावना के साथ समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के आयोजन में मंडल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से आयोजित इस समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

समारोह में जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा, महामंत्री मिलन साहू, सतीश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र पटेल, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, मोती पटेल, नीलेश पटेल, ऋषिकेश पटेल, नीरज साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ, जहां जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कैलाश नायक, रामाधार चौहान, सुदर्शन चौहान, संतोष चौहान और योगेश पटेल सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ भोजन कर आपसी एकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़