छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जन्मदिन पर सेवा और सम्मान : कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारा देवांगन ने किया फल वितरण, विधायक उत्तरी जांगड़े ने केक खिलाकर दी शुभकामनाएं, पढ़े पूरी खबर,,,

अस्पताल और दिव्यांग स्कूल में फल वितरण
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन का जन्मदिन सोमवार को जिलेभर में जनहित कार्यों और सेवा भाव के साथ मनाया गया। सारंगढ़ ब्लॉक नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रमों की शुरुआत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ से हुई, जहां मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके बाद प्रांजल दिव्यांग स्कूल में बच्चों को फल और खाद्य सामग्री भेंट की गई।

बरमकेला में हुआ भव्य स्वागत
बरमकेला नगर पंचायत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तारा पटेल और अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोहर नायक के नेतृत्व में देवांगन का भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके हाथों केक कटवाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी, जिला महामंत्री गोल्डी नायक, यूथ कांग्रेस नेता मितेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनसेवा का संकल्प, मरीजों को भेंट पंखा
जन्मदिन पर जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस नेता तिलक नायक और ललित नायक ने मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन को एक पंखा भी भेंट किया। दिव्यांग बच्चों से आत्मीय मुलाकात के दौरान उनके गीतों ने जिला अध्यक्ष को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा— “दिव्यांग बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हमें अपने विशेष अवसर इनके बीच मनाकर इन्हें परिवार जैसा माहौल देना चाहिए।”

विधायक उत्तरी जांगड़े ने खिलाया केक


इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान क्षेत्र की विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने तारा देवांगन को केक काटकर खिलाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव सरिता मल्होत्रा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता गोपाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लता जाटवर, उमेश केसरवानी, संजय दुबे, नगर अध्यक्ष पवन अग्रवाल सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं जनपद सदस्य विजय विक्की पटेल, शशी पटेल, राकेश तिवारी, कमल यादव, वसीम मोहम्मद, दुर्गेश पटेल, छात्र संगठन अध्यक्ष सागर दीवान, प्रांशु जांगड़े, दीपक भारद्वाज और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाई।

अविस्मरणीय पल बताया
जिला अध्यक्ष तारा देवांगन ने इस अवसर को जीवन का अविस्मरणीय पल बताते हुए कहा— “प्रत्येक ब्लॉक में कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन पर किए गए जनहित कार्यों से मैं अभिभूत हूं। यह स्नेह और सहयोग आगे की राह को और अधिक मजबूत करेगा।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़