छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्नपदयात्रा को भव्य बनाने कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन, संगठनात्मक एकजुटता पर दिया जोर, पढ़े पूरी खबर,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़  भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत सारंगढ़ के चंदाई स्थित भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों और लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने अभियान की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए इसकी आवश्यकता और उद्देश्यों की जानकारी दी। जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल ने सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक एकजुटता, आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने अभियान के प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इसके उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ने लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

संभाग प्रभारी रामू रोहरा ने कार्यक्रमों के लिए नियुक्त प्रभारियों को जिम्मेदारियों का पूरी तत्परता, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में अभियान के सफल क्रियान्वयन और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, बेदराम जांगड़े, हरिनाथ खुटे, जगन्नाथ केशरवानी, भुवन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे, सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष निखिल बानी, मनोहर पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़