छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

पीएम श्री शाला बासनपाली का वार्षिक उत्सव सम्पन्न, संयुक्त कलेक्टर की गरिमामयी उपस्थिति में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग,पढ़े पूरी खबर,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

पुसौर। विकासखंड पुसौर अंतर्गत पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला बासनपाली में शाला वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ बीआरसी शैलेन्द्र मिश्रा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुलाल सिदार, सेवानिवृत्त प्राचार्य भवानी शंकर सिदार, ग्राम पंचायत सरपंच सरिता चौहान, संकुल प्रभारी जितेंद्र प्रसाद पटेल तथा प्रधान पाठक रामकुमार सिदार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहना की।

संयुक्त कलेक्टर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अंचल के बच्चों को बेहतर अवसर मिल सकें।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं—हेमसागर सिदार, जीवन राम सिदार, श्रीमती अमिता सिदार, कु. सुशांता भोय, बद्रिका चौहान, रुपेश कुमार मेहर, कन्हैया सिदार, हरि शंकर साहू (सीएसी), मोहर साय सिदार, देवेंद्र सिदार, नीरा सिदार, सुमन चौहान, टेम कुमारी सिदार, छबिलाल पटेल, हसत राम साहू, दुलार सिदार, गौरी यादव एवं गोवर्धन पटेल सहित विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण सिदार, ग्राम पंचायत सचिव, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी गई।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
एसपी कार्यालय से अब नए केंद्र तक: हर शनिवार होगी काउंसलिंग, टूटते रिश्तों को जोड़ेगा ‘एकत्व परिवार परामर्श केंद्र, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,, बिलाईगढ़ में 10 अप्रैल को विशेष दिव्यांग जांच शिविर, मौके पर ही होगा परीक्षण और प्रमाण पत्र की प्रक्रिया, पढ़े पूरी खबर,,, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बोन्दा में जनसुनवाई: एसडीएम की मौजूदगी में खदान विस्तार को समर्थन, भारी पुलिस बल तैनात, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, फर्जी दस्तावेजों से 31 लाख की ठगी का पर्दाफाश, सरसींवा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, विधायक कविता प्राण लहरे का कल का व्यस्त दौरा, कई सामाजिक व विकास कार्यों में होंगी शामिल, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,