समाजसेवी सतीश यादव ने वृद्धाश्रम में बांटे कपड़े, फल व मिठाई, बुजुर्गों के चेहरे खिले, पढ़े पूरी खबर,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन
सारंगढ़। समाजसेवी सतीश यादव द्वारा वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच कपड़े, फल, मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
आज के दौर में बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों की समस्याएं भी गंभीर होती जा रही हैं। पारिवारिक विघटन, बढ़ता चिकित्सा खर्च, आवास और देखभाल की चुनौतियों के कारण कई वृद्धजन सामाजिक और आर्थिक असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में वृद्धाश्रम उनके लिए सहारा बनकर आराम, सुरक्षा और सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
समाजसेवी सतीश यादव ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को मिलकर कार्य करना चाहिए। वृद्धाश्रमों की सुविधाएं बढ़ाने, स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने जैसे कदम आवश्यक हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी संस्था समय-समय पर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को खुशी देने का प्रयास करती है। इसी कड़ी में कपड़े, फल, मिठाई और खाद्य सामग्री वितरित कर उनके साथ समय बिताया गया, जिससे बुजुर्गों ने अपनापन महसूस किया।




