छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

एसपी आंजनेय वार्ष्णेय का सरिया थाना निरीक्षण, अनुशासन-स्वच्छता और जनव्यवहार पर दिया विशेष जोर, पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़,सरिया,  जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय  ने शनिवार को थाना सरिया का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत कमांडर प्रमोद यादव के नेतृत्व में आयोजित परेड से हुई, जिसमें उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के टर्नआउट और अनुशासन की जांच की गई। उत्कृष्ट वेशभूषा व अनुशासित प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर ही पुरस्कृत किया गया।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाने के मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, बंदीगृह, रिकॉर्ड रूम एवं विवेचक कक्ष का निरीक्षण कर अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने लंबित अपराधों, मर्ग प्रकरणों, शिकायतों तथा जप्ती माल के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही समंस व वारंट की शत-प्रतिशत तामिली सुनिश्चित करने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहते हुए आम जनता के साथ मधुर एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर कर्मचारियों से संवाद किया तथा ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की उन्होंने सराहना भी की।

इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल डनसेना, सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिदार, आरक्षक टीकाराम, मोहन गुप्ता सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़