छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कटेली में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह हुईं शामिल,पढ़े पूरी खबर,,,,

सारंगढ़ ग्राम कटेली में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह शामिल हुईं। शिविर के दौरान उन्होंने शासन को जनपद क्षेत्र कटेली की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।


कार्यक्रम में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, साथ ही पात्र हितग्राहियों को मछली जाल एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवास प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। जनपद अध्यक्ष ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर श्री जगन्नाथ केशरवानी, भुवन मिश्रा, अरुण गुड्डू यादव, विनोद भारद्वाज, चंद्रिका ठाकुर, भैरव हीरा जटवार, मीना घनश्याम टंडन, रोहित महिलाने (सभापति जनपद पंचायत), सीईओ आर.एस. नायक, डॉ. सिदार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़